- Hindi News
- क्षतिग्रस्त सड़क से बुजुर्ग घायल, किया रास्ता जाम
क्षतिग्रस्त सड़क से बुजुर्ग घायल, किया रास्ता जाम
मदनगंज-किशनगढ़ - सिलोरा रोड पर क्षतिग्रस्त सड़क व गड्ढों के कारण बुजुर्ग दंपती के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे
विरोध के बाद पुलिस व अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।
जानकारी के अनुसार पुराना शहर निवासी दोपहर १ बजे सिलोरा रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त सड़क व गड्ढों में पानी जमा होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बाइक सवार बुजुर्ग दंपती घायल
हो गया। सड़क के क्षतिग्रस्त होने व आए दिन हादसे होने के कारण क्षेत्रवासियों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने मुख्य रोड पर कांटे व पत्थर डालकर जमा लगा दिया।
क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एक घंटे तक जाम लगने के बाद सूचना पर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षेत्रवासियों को समझाकर जाम हटाने के लिए कहा। पर लोग नहीं माने और अधिकारियों को बुलाकर उचित कार्रवाई करने के बाद ही जाम हटाने की बात पर अड़ गए। उसके बाद प्रशासनिक व नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष जमकर विरोध प्रकट किया। अधिकारियों के शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला जा सका।