मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण मोदक कल
मदनगंज किशनगढ़ - आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में दिगंबर जैन समाज की ओर से निर्वाण लड्डूू ((मोदक)) चढ़ाया जाएगा। इस दौरान अतिशयकारी भगवान आदिनाथ का मस्तकाभिषेक व शांति धारा की जाएगी। अध्यक्ष शशिप्रभा जैन ने बताया कि शाम को महाआरती आदिनाथ संगीत मंडल के सानिध्य में की जाएगी। उसके बाद भजन संध्या, खुला प्रश्न मंच का कार्यक्रम होगा। अंत में पंडित मूलचंद लुहाडिया द्वारा भगवान आदिनाथ के कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। रात्रि में दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग द्वारा जैन हाऊजी का कार्यक्रम होगा।