विपक्ष को करारा जवाब देगी कांग्रेस
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
राजस्थान प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो बीत गया उसे भूलकर मजबूती के साथ फिर उठ खड़े हों। हमें बूथ लेवल से लेकर लोकसभा तक विपक्ष को करारा जवाब देना होगा। अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार किशनगढ़ आगमन पर पायलट का जयपुर रोड स्थित जीवीके टोल नाके पर जिला देहात कांग्रेस व उसके अग्रिम संगठनों ने स्वागत किया गया। । कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने खून का तिलक लगाकर अध्यक्ष का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, राजू गुप्ता, नसीम अख्तर इंसाफ, रामदेव गुर्जर, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रद्युम्न सिंह, नंदाराम थाकण, एनएसयूआई के राजेंद्र सिंह चौधरी गागुंदा, महेंद्र यादव, गोविंद सिंह डोबर, भंवरलाल बिजाणिया, गगवाना सरपंच असलम पठान, रामस्वरूप भड़ाना, पूर्व प्रदेश संयोजक रामचंद्र थाकण, बुंदूभाई चुंदड़ी, सलमान काठेड़, लोकसभा अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा, राजेश गुर्जर, तेजपाल, गजानंद, संपत, पदमगुर्जर, प्रकाश नायक, सज्जाद खान, सम्राट खान, सुरेंद्र गुर्जर आदि शामिल थे।