- Hindi News
- सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
लिंक रोड स्थित सीआईआरसी शाखा किशनगढ़ कार्यालय पर सीए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए सुबोध कुमार अग्रवाल व उपाध्यक्ष के. रघु, केन्द्रीय कार्यकारणी के सदस्य श्यामलाल अग्रवाल, विजय गर्ग का मंगलवार सुबह किशनगढ़ पहुचंने पर शाखा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अग्रवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा गरीब बच्चो को मेरिट के आधार पर नहीं अपितु आर्थिक स्थिति के आधार पर स्कालरशिप दी जाती है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए रघु ने बताया कि शाखा विकास के लिए केन्द्रीय कार्यालय सदा सहयोगी रुख अपनाएगा। रीजनल काउंसिल के सचिव सीए मनीष बुरड़, सीएल यादव, भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का शाखाध्यक्ष सीए सुशील बंसल, धर्मेंद्र कांकाणी, सीएम अग्रवाल, मुकूल गर्ग, जुगल किशोर राठी, आर ए गुप्ता, विवेक गर्ग, रमेश राठी, रमेश गर्ग, एनके राठी तथा अन्य सीए ने माल्यापर्ण कर व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। कुछ देर रूकने के बाद सभी पदाधिकारी अजमेर की ओर रवाना हो गए। कार्यक्रम का संचालन सीए मालचन्द गर्ग ने किया।
मदनगंज-किशनगढ़. शाखा कार्यालय पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सीए।