राज्य स्तरीय प्रतिभा समारोह दो फरवरी को
भास्कर न्यूज - मदनगंज किशनगढ़
राजस्थान अहले शाह समाज तथा शाह समाज विकास समिति के तत्वावधान में दो फरवरी को हमदर्द नगर किशनगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह तथा भामाशाह दस्तारबंदी जश्न समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपमंत्री सिराजुद्दीन खान ने बताया कि राज्य स्तरी प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा छठी से लेकर स्नातकोत्तर कक्षाओं तक सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को तथा समाज के भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।