साइजिंग श्रमिक की बैठक
मदनगंज किशनगढ़ - आजाद नगर स्थित आजाद पार्क पर मंगलवार सुबह ११ बजे साईजिंग मजदूर संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साइजिंग मजदूरो को सोमवार को हुई वार्ता से अवगत कराया गया तथा उपखंड अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश से अवगत कराकर संबंधित बिंदुओं पर बातचीत की गई। इसके बाद साइजिंग मजदूरों ने श्रमअधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की।
साईजिंग श्रमिकों ने आरोप लगाया कि मालिको की हठधर्मिता के कारण समझौता नहीं हो पा रहा है। इस कारण साईजिंग के पांच सौ मजदूर तथा पावरलूम उद्योग के दस हजार मदजूर प्रभावित हो रहे हंै। इस दौरान साइजिंग श्रमिक व संघ के पदाधिकारी मोजूद रहे।