आम आदमी पार्टी की बैठक
भास्कर न्यूज - मदनगंज किशनगढ़
अजमेर रोड स्थित अग्रसेन भवन पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता शहनाज हिन्दुस्तानी ने आम आदमी पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यो से अवगत कराया। इस दौरान शाखा पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान पचास से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।