पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड में हो नालियों व सड़कों का निर्माण

वार्ड में हो नालियों व सड़कों का निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़ - गणेश नगर, दीपक नगर के निवासियों ने मंगलवार को नगर परिषद आयुक्त सीता वर्मा को ज्ञापन देकर उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की। क्षेत्रवासी विष्णुशर्मा ने बताया कि वार्ड संख्या २४ में आज दिन तक न तो नालियों का निर्माण हुआ है न ही सड़कें बनी हंै। नालियों के अभाव में पूरा पानी कच्चे सड़क पर पसरा रहता है इस कारण इस मार्ग पर हमेशा कीचड़ रहता है। आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कॉलोनी में आने जाने का यही एक मुख्य मार्ग है। सदा कीचड़ बने रहने से बिमारी की आंशका बनी रहती है। कृपया इस क्षेत्र में नालियों व सड़क का निर्माण कर हमारी समस्याओं का समाधान करें।




ज्ञापन देने वालों में विष्णु शर्मा, अनिल कुमार, महेश सैन, कुलदीप, संदीप, तिवाड़ी, किशनकुमार, लालचन्द तथा अन्य जन थे।