- Hindi News
- कांग्रेसियों की जेबकटी जेबकतरों की धुनाई
कांग्रेसियों की जेबकटी जेबकतरों की धुनाई
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
जीवीके टोल के पास राजस्थान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट के स्वागत के दौरान चार लोगों की जेब कट गई। एक जेबतराश भीड़ के हत्थे चढ़ गया तथा दो अन्य फरार हो गए। लोगों ने जेबतराश की जमकर धुनाई कर किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार जीवीके टोल पर दोपहर १२.३० बजे स्वागत के बाद पायलट अजमेर रवाना हो गए। उसके बाद लोगों को ्रजेब से पैसे पार होने की पता चला। इसी दौरान एक जेबतराश को जेब काटते कांग्रेसियों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और जेबतराश की धुनाई करने लगी। इसी दौरान उसके साथ आए दो जेबतराश मौका देख फरार हो गए। लोगों ने दोनों का पीछा भी किया पर वे भागने में सफल हो गए। लोगों ने जेबतराश को पकड़े रखा। कांग्रेसियों ने बताया कि जेबतराश ने १५ हजार रुपए पार कर लिए। घटना के बाद भीड़ ने जेबतराश की धुनाई कर मौके पर पहुंची किशनगढ़ शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जेबतराश की पहचान लोहाखान, अजमेर निवासी बंटी उर्फ विक्की नायक के रूप में हुई। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।