पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफएसएल भेजा जाएगा पाउडर

एफएसएल भेजा जाएगा पाउडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
ताकत बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगी के मामले में पाउडर को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही पता चलेगा कि वास्तव में पाउडर किस रसायन का बनाया गया है। वह सेहत के लिए हानिकारक है या फायदेमंद। मालूम हो कि अजमेर निवासी बालसिंह रावत के साथ चार युवकों ने चमत्कारिक दवा के नाम पर बालसिंह को झांसे में लिया। युवकों ने बालसिंह को चमत्कारिक दवा से शक्ति बढ़ाने, घुटना दर्द, जोड़ों का दर्द, सर दर्द, कमर दर्द सहित यौन शक्ति बढ़ाने की बात कहकर हजार रुपए लेकर दवा के बदले सफेद पाउडर थमा दिया। पाउडर की जांच कराने पर वह नकली पाया गया। पीडि़त ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उत्तरप्रदेश निवासी मांगेश्वर ठाकुर, नेमचंद ठाकुर, वारेश जाट व जलदीप सिंह जाट शामिल है। चारों ठग उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। चारों को दो दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया।