पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि के लिए दावे प्रतिदावे

भूमि के लिए दावे प्रतिदावे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज किशनगढ़ - खातोली ग्राम पंचायत स्थित खसरा नंबर ४२८ की दस बीघा सरकारी भूमि के लिए एक पक्ष औद्योगिक आवंटन के लिए दावा कर रहा है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है उसका पैतृक कब्जा है और विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। खातोली निवासी श्योजी गुर्जर ने बताया कि दस बीघा भूमि पर पूर्वजों की काबिज काश्त है। प्रशासन गांवों के संग अभियान में उपखंड अधिकारी ने तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा, परंतु रिपोर्ट अभी तक पेश नहीं हुई है। प्रकरण कोर्ट में लंबित है।
दूसरी ओर मदनगंज निवासी रामनिवास जाट ने औद्योगिक परियोजनार्थ आवंटन के लिए आवेदन किया है।