मदनगंज-किशनगढ़ - अजमेर रोड पर गाय से टकरा जाने से बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजमेर निवासी विपुल सिंह ((१९)) बाइक से किशनगढ़ जा रहा था। सुबह ८ बजे के आसपास माया बाजार के निकट सड़क पर गाय ने टक्कर मार दी। घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया।