पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर की टूटी पाइप लाइन, जीवीके को नोटिस

बीसलपुर की टूटी पाइप लाइन, जीवीके को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीस गांवों की जलापूर्ति हुई बाधित, पहले भी टूटी थी पाइप लाइन
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़/नलू
जयपुर रोड पर गुरुवार को जीवीके टोल नाके के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से बीसलपुर की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। जिससे तीस गांवों में जलापूर्ति ठप हो गई। जलदाय विभाग ने जीवीके पर पाइप लाइन तोडऩे का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया। जीवीके टोलकर्मियों ने लाइन छह सात दिन से लीकेज होने की बात कहते हुए अपना बचाव किया। जीवीके कर्मियों ने जलदाय विभाग को सूचित किया तो विभाग ने ठेकेदार को भेज दिया। ठेकेदार पैसे लेकर भी कार्य पूरा नहीं कर पाया। इस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जीवीके टोल अधिकारियों को नोटिस जारी किया। शाम तक पाइप लाइन का दुरूस्त कर दिया गया।
जयपुर रोड स्थित जीवीके टोल के पास ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए बूथ निर्माण का कार्य चल रहा है। बूथ बनाने के लिए पहले सड़क बनाई जाएगी। इस कारण जेसीबी से सड़क को समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। सुबह ७ बजे के आसपास जेसीबी द्वारा सड़क समतलीकरण के दौरान बीसलपुर की मुख्य पाइप लाइन फूट गई। जिससे पानी व्यर्थ बह गया। जीवीके कर्मियों ने समय पर जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया तो जलापूर्ति बंद कर दी गई। जिससे काफी सारा पानी व्यर्थ होने से बच गया। बीसलपुर की मुख्य पाइप लाइन फूट जाने के कारण ३० गांवों की जलापूर्ति का संकट खड़ा हो गया। जलदाय विभाग के जेईएन सुरेंद्र सिंह ने जीवीके टोल पर सड़क निर्माण के दौरान मुख्य पाइप लाईन तोडऩे का आरोप लगाया और बताया कि बिना किसी सूचना के जीवीके कर्मी काम करते चले जाते है। इसी का परिणाम मुख्य पाइप लाइन टूटना रहा। वहीं जीवीके टोल मैनजर विकास बलदवा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। छह सात दिन पहले ही पाइप लाइन जेसीबी के कारण लीकेज हो गई थी। उन्होंने पाइप लाइन लीकेज होने की सूचना तत्काल जलदाय विभाग को दे दी थी। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सूचना पर ठेकेदार को मौके पर भेज दिया। मैनेजर बलदवा ने बताया कि ठेकेदार को पाइप लाइन को दुरूस्त करने के लिए ढ़ाई हजार रुपए दिए गए थे। ढाई हजार रुपए लेकर ठेकेदार ने काम भी दुरूस्त कर दिया। लेकिन उसके बाद भी वह काम पूरा नहीं कर पाया। इधर ३० गांवों की जलापूर्ति बाधित होने के कारण व मुख्य पाइप लाइन टूटने की सूचना पर जलदाय विभाग के ऐईएन कपिल शर्मा व ऐईएन सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और टूटी पाइप लाइन को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। शाम ४ बजे के आसपास पाइप लाइन को जोड़ दिया गया था।