पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइजिंग श्रमिकों की वार्ता ३ को

साइजिंग श्रमिकों की वार्ता ३ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ - साइजिंग श्रमिकों व फैक्ट्री मालिको की शुक्रवार को डाक बंगले में होने वाली वार्ता स्थगित कर दी गई है। अब वार्ता तीन फरवरी को सुबह ११ बजे अजमेर में श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी। दूसरी ओर पावरलूम श्रमिक कांग्रेस इंटक ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
किशनगढ़ पावरलूम एसोसिएशन के सचिव सुरेश जाजू ने बताया कि अजमेर श्रम विभाग से फोन कर ३१ जनवरी को होने वाली वार्ता अब तीन फरवरी को अजमेर में होने की सूचना दी है। मालूम हो कि साइजिंग श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
पावरलूम श्रमिक करेंगे प्रदर्शन : राष्ट्रीय पावरलूम श्रमिक कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह ११ बजे श्रमिक कांग्रेस इंटक के पावरलूम श्रमिक अपनी फैक्ट्रियां बंद कर विरोध प्रदर्शन करेेंगें। शर्मा ने कहा कि पावरलूम श्रमिक सुबह ११ से २ बजे तक सभी फैक्ट्रिंया बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद डाक बंगले पर श्रम आयुक्त अजमेर, श्रम अधिकारी व उपखंड अधिकारी किशनगढ़ के समक्ष वेतन वृद्धि का मांगपत्र दिया जाएगा।