वाहनों के काटे चालान
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने गुरुवार को नसीराबाद हाइवे पर क्षेत्र में अभियान चलाकर नियम तोड़ते वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त किया। साथ ही कई वाहनों के चालान काटे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने दिनभर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार किया जा सके। पुलिस ने दिनभर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो ट्रेलर जब्त किया।
इसी तरह दो बाइक को भी जब्त किया गया।
पांच वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में अफरा-तफरी रही। इसी तरह गांधीनगर थाना पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।