दुर्घटना का मुकदमा दर्ज
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
गांधीनगर स्थित सरदार सिंह तिराहे पर बुधवार रात को बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। महिला के पुत्र ने गांधीनगर थाने में बाइक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
गांधीनगर थाना पुलिस में देवीसिंह पुत्र कल्याण सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी मां
लाडकंवर रात ११ बजे सरदार सिंह तिराहे पर सब्जी लेने गई हुई थी। सब्जी लेकर वह लौट रही थी कि एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने पुत्र की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना पुलिस के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।