पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से निकला किशोर लापता

घर से निकला किशोर लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
ग्राम गोदियाना निवासी एक युवक ने गेगल थाना पुलिस में अपने छोटे भाई के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।
गेगल थाना पुलिस में गोदियाना निवासी घनश्याम पुत्र जबरीलाल नट ने बुधवार को बताया कि उसका छोटा भाई महिपाल नट ((१६)) बहिन इंद्रा के साथ कायड़ गया था। दोपहर ३ बजे बाद इंद्रा का फोन आया कि महिपाल बिना बताए घर से निकल गया। परिवार वालों के साथ महिपाल को जगह-जगह ढूंढा पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट में बताया कि महिपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।