भाजपा के प्रदेश महामंत्री का स्वागत
मदनगंज किशनगढ़ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सतीश पुनिया के भाजपा पदाधिकारियों ने मकराणा चौराहा पर गुरुवार को स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री का स्वागत भाजपा सूचना व प्रौद्यिकी प्रकोष्ठ के सुनील दरड़ा, श्रीकांत दरगड़, मंडल अध्यक्ष प्रकाश राठी, अन्नंत जैन, मोहित जैन, अजमेर राजस्व मंडल वकील विजय दिवाकर, राजेन्द्र वैष्णव, अजय सिंह व अन्य ने स्वागत किया।