पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर की वर्षगांठ पर बाल भोग का आयोजन

मंदिर की वर्षगांठ पर बाल भोग का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर. कस्बे के मुख्य बाजार के वीर हनुमान मंदिर पर मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को रामायण पाठ की पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर कन्याओं व छोटे बच्चों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इसके पूर्व मंगलवार को रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया गया। जो बुधवार 2 बजे तक जारी रहा। इसके बाद पंडित कृष्णमुरारी गौतम द्वारा वेद मंत्रों के साथ पूर्णाहुति यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर बैंक मेनेजर पूरणमल चीता, पुजारी कुंजबिहारी शर्मा, शुभम शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।