- Hindi News
- अतिक्रमण हटाने को लेकर बनेठिया सरपंच को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
अतिक्रमण हटाने को लेकर बनेठिया सरपंच को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा
सुल्तानपुर. क्षेत्र के बनेठिया गांव में विद्यालय भूमि व खेल मैदान पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की मांग को लेकर बनेठिया सरपंच रवि प्रतापसिंह को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें सप्ताहभर में पंचायत प्रशासन की ओर से कार्यवाही नहीं की जाने की स्थिति में चक्काजाम व विद्यालय पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में बताया कि स्कूल के खेल मैदान में 24 से अधिक प्रभावशाली लोगों ने बाड़े लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे यहां नवीन निर्माण कार्य करने में परेशानी आ रही है। इसके बावजूद सरपंच सहित पंचायत प्रशासन ने 15 दिन में अतिक्रमियों के खिलाफ नोटिस देकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बाद में ग्रामीणों सहित सरपंच ने मौके पर पहंचकर अतिक्रमण स्थल का जायजा लिया। ज्ञापन देने वालो में बलदेव यादव, जगदीश यादव, हरिभगवान शर्मा, महावीर यादव, रघुवीर यादव, प्रदीप यादव, बंशीधर यादव, हंसराज नायक रमणी शंकर यादव, दर्गाशंक र यादव, सुरेश यादव, हंसराज नायक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।