पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान को याद करने से होता है कल्याण

भगवान को याद करने से होता है कल्याण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - इटावा
दुनिया में जीवन जीओ तो सत्य का यथाशक्ति आश्रय ले। हर अच्छे बुरे कर्मों को प्रभू को रोज समर्पित करो। जीवन में सब कुछ भगवान का है, लेकिन मनुष्य अपना मान बैठता है। यही मोह-माया है। भगवान का सदा स्मरण करोगे तो कल्याण होगा। यह बात क्षेत्र के बोरदा गांव में में चल रही भागवत कथा में बुधवार को आचार्य कृष्णकांत शास्त्री ने कही।
उन्होंने कहा कि जैसे भी जीवन जी रहे हो अच्छा बनकर जीओ। दुनिया को अपनी दृष्टि से अच्छा मानो यथासंभव धर्मानुकूल तथा सत्य का आचरण करो, जीवन महक जाएगा। शास्त्री ने कहा कि कथा के श्रवण से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। अगर मनुष्य सांसारिक मोह माया से परे होकर सच्चे मन से ईश्वर कि भक्ति करे तो उसके सारे दु:ख दूर हो जाते है। कथा के बीच बीच में संगीतमय भजन प्रस्तुत किए।



भागवत सप्ताह आज से, निकलेगी कलशयात्रा

रावतभाटा. जोगणिया माता मंदिर कोटा बैरियर पर श्रीमद भागवत सप्ताह भक्तिज्ञान यज्ञ वर्षा का आयोजन 23 जनवरी से किया जाएगा। कथा का वाचन कृष्णकांत महाराज दोपहर 1 से 4 बजे तक करेंगे। 23 जनवरी को अनोखेराज हनुमान मंदिर से जोगणियामाता मंदिर तक कलशयात्रा निकाली जाएगी। प्रथम दिन भक्तिज्ञान वैराग्य की कथा होगी। 24 जनवरी को शुकदेव जन्म परीक्षित जन्म, 25 को वामन भगवान की झांकी, 26 को श्रीकृष्ण जन्म, 27 को गोवर्धन पूजा, 28 को रूकमणीकृष्ण विवाह, 29 को सुदामा चरित्र शुकदेव पूजन, 30 जनवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा।

- इटावा और गणेशगंज के किश्नवास में भागवत कथा जारी, रावतभाटा के जोगणिया माता मंदिर पर कथा आज से