रोडवेज का उप आगार डिपो खोलने की मांग
इटावा. कस्बे के भाजपाई केशरीलाल नागर ने बुधवार को राज्य के परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रोडवेज का उप आगार डिपो खोलने व कोटा से इटावा होकर जयपुर बसें चलाने की मांग की हैं।
उन्होंने बताया कि कोटा जिले का इटावा सबसे बड़ा कस्बा होने के साथ ही कोटा से सर्वाधिक दूरी पर है और इसके आस-पास विभिन्न आधा दर्जन मार्गों पर बसों का संचालन होता है, लेकिन इन मार्गों पर बसों की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण इन मार्गो पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर कोटा से जयपुर बस सेवा प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के इटावा, खातोली सहित कई गांवों के लोगों को सीधी परिवहन सेवा मिल सकेगी।