पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित

अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी - हिंडौली ब्लॉक की अध्यापिका मंच की बैठक बीआरसी भवन में हुई। मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाशसिंह राठौर ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास में अध्यापिका मंच की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मंच के माध्यम से सभी अध्यापिकाएं नवाचारों को एक-दूसरे तक पहुंचा सकती हैं।
साथ ही महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता, जेंडर भेद मिटाने, सुरक्षा का भाव विकसित करने का भी मंच सशक्त माध्यम है। आरपी चंडीसिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता, मोहम्मद अशफाक गौरी ने रीडिंग केंपेन, विष्णु शर्मा ने महिला सशक्तिकरण तथा शिविर प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बालिका शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
इसमें 64 अध्यापिकाओं ने भाग लिया। संयोजिका राजरानी गुप्ता, सह संयोजिका अंजू नागदेव ने अतिथियों का स्वागत किया।