- Hindi News
- मतदान का अधिकार विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
मतदान का अधिकार विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
बूंदी - पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान का अधिकार विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने बताया कि इसमें सीनियर वर्ग ने उत्साह से भाग लिया।
उन्होंने मतदान का अधिकार विषय पर अपने विचारों को कलात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। इस दौरान प्रभारी डॉ. हेमलता कुमावत, डॉ. अरविंद मैंदोला, डॉ. मणि भारतीय, डॉ. सियाराम मीणा, राजेंद्र मीणा मौजूद थे।
रामानंदाचार्य जयंती पर कलशयात्रा आज: वैष्णव बैरागी समाज द्वारा गुरु रामानंदाचार्य की जयंती बालचंदपाड़ा स्थित बालाकुंड में मनाई जाएगी। समाज के अध्यक्ष लटूरलाल वैष्णव ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे कलशयात्रा निकाली जाएगी।