भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की मांग
बूंदी - भाजपा के मानवाधिकार प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेंद्र दाधीच ने एनआरएचएम में विभिन्न पदों के लिए प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से की जानी वाली भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग सीएम से की है। दाधीच ने बताया कि १५ जनवरी को इस भर्ती की सूचना एक स्थानीय अखबार में सीएमएचओ की ओर से प्रकाशित करवाई गई थी। इस प्रक्रिया से भर्ती में धांधली होने की पूरी संभावना है। इसकी एक फोटो कॉपी कलेक्टर को भेजी है। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ. पीसी मीणा ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। इसका पता कर दिखवाया जाएगा।