- Hindi News
- किसानों की उम्मीदों पर बारिश का कहरक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का दौर
किसानों की उम्मीदों पर बारिश का कहरक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रहा बारिश का दौर
भास्कर न्यूज ़ इटावा
क्षेत्र में दूसरे दिन बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते क्षेत्र में धनिये, सरसों, मैथी, चने की फसलों में नुकसान हुआ है। प्रकृति की मार ने किसानों की बर्बाद हुई फसलों को लेकर किसानों में चिंता व्याप्त है कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बारिश का दौर बना हुआ है तथा शीतलहर का कहर जारी है। क्षेत्र में हो रही बारिश से फसलों में काफी नुकसान हो चुका है। इसके चलते किसान अपनी बर्बाद फसलों को लेकर हताश व परेशान है।
किसान प्रभुलाल मीणा, राधेश्याम मीणा सहित कई किसानों ने बताया कि बारिश व शीतलहर से खेतों में धनिया आड़ा पड़ गया है। सबसे ज्यादा परेशान वह किसान है जिन्होंने हजारों रुपए खर्च कर मुनाफा काश्त पर जमीनें ली और फसलों की बुवाई की। पहले खरीफ फसल बरसात की भेंट चढ़ गई अब रबी की फसल भी खराब होने लगी है। ऐसे किसानों के खाद बीज का पैसा छोड़ मुनाफा काश्त के लिए दी गई राशि भी नहीं निकल रही। वहीं कृषि पर्यवेक्षक शंभू सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के चलते जिस फसल में धनिये के फूल आने लगे थे। उसको ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं सरसों आड़ी पडऩे से उसका उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मौसम इसी तरह रहा तो सरसों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
सड़कों की हालत भी खराब
इटावा. झाड़ौल मार्ग आस्था कॉलेज मार्ग पर जर्जर सड़क के चलते लोगों को वर्षभर कीचड़ भरी राहों से गुजरना पड़ रहा है। जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों व वार्डवासियों को काफी परेशानी हो रही है। वार्ड के हरिद्वार योगी, ज्योति योगी ने बताया कि पीडब्ल्यू डी विभाग व इटावा ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते इस वार्ड में रहने वाले लोगों को वर्षभर कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं मुख्य सड़क पर इतना पानी भरा हुआ कि दुपहिया वाहन चालक का और पैदल लोगों का निकलना दूभर हो गया है।