- Hindi News
- पीएमओ को गुलाब के फूल देकर बताई अव्यवस्थाएं
पीएमओ को गुलाब के फूल देकर बताई अव्यवस्थाएं
भास्कर न्यूज - बूंदी
यूथ अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीएमओ को गुलाब के फूल देकर सामान्य अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने का अनुरोध किया।
साथ ही पीएमओ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव के नाम सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी दिया। इसमें अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में दो डाक्टरों की ड्यूटी लगाने, 24 घंटे ब्लड बैंक की सुविधा, जनाना अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, सीटी स्केन मशीन की सुविधा शुरू करने, डिजिटल एक्सरे, बर्न वार्ड शुरू करवाने तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना शामिल है।
इस दौरान संगठन के कोटा विभाग संयोजक सौरभ वर्मा, मोहम्मद बिलाल, मनोज गोचर, राकेश ओसवाल, राहुल शर्मा, प्रेम जांगिड़, विवेक तारवान, रजत कलोसिया, मोहम्मद रिजवान, अंकित गोचर, अनिल गौतम, मुस्तकीम, कार्तिक वर्मा, हेमंत सेन, राज कुमावत, रोहितसिंह, सोनू शर्मा आदि मौजूद थे।
- बूंदी सामान्य अस्पताल का मामला, संयुक्त शासन सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा