पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाई मास्ट से रोशन होगा सीएडी तिराहा

हाई मास्ट से रोशन होगा सीएडी तिराहा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अंता
सीएडी तिराहा शीघ्र ही हाई मास्क लाइट से रोशन होगा। एनटीपीसी यह लाइटें कुछ ही दिनों में लगवाएगी। कस्बे में पहली बार हाई मास्ट लगने की पूर्ण संभावनाएं बनने लगी है। इसके लिए कुछ दिन पूर्व ही सीएडी तिराहे पर अधिकारियों की ओर से जगह चिन्हित की गई है। यह हाई मास्ट नगरपालिका क्षेत्र में एनटीपीसी की ओर से लगाई जा रही है। इसके चलते सीएडी तिराहा काफी रोशन रहेगा। वहीं कुछ ही दिन पूर्व एनटीपीसी के अधिकारियों को नगरपालिका की ओर से जगह भी दिखाई दी गई है।
मौसम साफ होने के बाद सीएडी तिराहे पर हाई मास्ट लगाने का कार्य एनटीपीसी द्वारा करने की पूर्ण संभावनाएं है। एनटीपीसी तिराहे पर लगने वाली हाई मास्क की लंबाई लगभग 16 मीटर की होगी। जो इस तिराहे पर रोशनी करेगी। एनटीपीसी की ओर से लगाई जाने वाली लाइट को लगाने के बाद नगरपालिका की ओर से इसका संचालन किया जाएगा। बिजली का बिल व अन्य नगर पालिका को ही चुकाने पड़ेंगे। नगरपालिका ईओ कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि एनटीपीसी अधिकारी हाई मास्ट लगाने के लिए जगह देख गए हैं। मौसम खुलते ही सीएड़ी तिराहे पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।