पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाला जाम होने से खेतों में भरा पानी

नाला जाम होने से खेतों में भरा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो नंबर 23 बीएन 1.जेपीजी

30-35 बीघा फसलें खराब होने की आशंका, नाले में पनप रहे मच्छर, बीमारियों का अंदेशा

भास्कर न्यूज. नमाना रोड

रामगंजबालाजी गांव से निकल रहा नाला जाम होने से ओवरफ्लो पानी करीब 30-35 बीघा खेतों में भर गया। इससे किसान फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। किसान महावीर मेघवाल, बद्रीलाल गुर्जर, हरजीलाल मीणा और नरेश गुर्जर ने बताया कि नाले का पानी ड्रेन में जाता है। लाखों रुपए खर्च कर बरसात के समय नाले की सफाई भी कराई थी, लेकिन फिर भी पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाई और पानी खेतों में भर गया। समस्या से पंचायत को कई बार अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात में पंचायत नाले की सफाई पर अच्छी खासी राशि खर्च करती है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो रहा।

बीमारियों का अंदेशा

नाले में गांव का गंदा पानी भरा रहता है। इससे मच्छर पनपते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा है।

वर्जन

अभी तक किसी ने इस तरह की शिकायत नहीं की है।

मनोज जैन, सचिव ग्राम पंचायत रामगंजबालाजी

फसल कटने के बाद सीमाज्ञान कराकर नाले का काम कराया जाएगा। अभी जेसीबी से खाई खुदाकर पानी की निकासी करा दी जाएगी।

गीता भील, सरपंच, रामगंजबालाजी