- Hindi News
- पार्वती नदी में बहे युवक को ग्रामीणों ने निकाला
पार्वती नदी में बहे युवक को ग्रामीणों ने निकाला
देंगनी के पास पुलिया पर पानी ज्यादा होने से हुआ हादसा
भास्कर न्यूज. अटरू
देंगनी के समीप पार्वती नदी में जलवाड़ा जाने वाली पुलिया पर पानी ज्यादा होने से एक युवक बह गया। पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि बुधवार रात बारां से कार में बारां निवासी कमल नागर, कन्हैयालाल धाकड़ व भगवान धाकड़ पार्वती नदी की जलवाड़ा जाने वाली पुलिया को पार कर रहे थे। अचानक तेज पानी आने से कार नदी में चली गई।
जैसे-तैसे कन्हैयालाल धाकड़ व भगवान धाकड़ तैर कर बाहर निकल आए, लेकिन बारां के दीनदयाल पार्क निवासी कमल नागर कार के साथ बह गया। करीब 150 मीटर दूर तक बहने के बाद एक टापू का सहारा मिल गया। टापू से ही उसने बचाने के लिए आवाज दी।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना बारां कंट्रोम रूम पर दी। सीआई ने बताया कि देंगनी निवासी तैराक अमरलाल कालबेलिया व जगदीश कालबेलिया की सहायता से पुलिस ने कमल नागर को बाहर निकाला।