नवीन राशन कार्डों का वितरण शुरू
सुल्तानपुर. ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को नये राशन कार्ड बांटे गए। सरपंच इंद्रा मेघवाल ने बताया कि ग्रामीणों को गुरुवार से राशन कार्ड वितरण शुरू किया गया। ग्रामीणों को राशन कार्ड के लिए परिवार के मुखिया का फोटो लाना होगा। एपीएल परिवारों के लिए 10 रुपए शुल्क है व बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क राशन कार्ड वितरण किए जाएंगे। गुरुवार को 40 राशन कार्ड वितरण किए गए। शुक्रवार से सवेरे 11 बजे से शाम 5 बजे तक राशन कार्ड वितरण होगा।