- Hindi News
- नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलें
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बताए मार्ग पर चलें
भास्कर न्यूज - सुल्तानपुर
कस्बे के सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रबुद्ध नागरिक एवं अभिभावक सम्मेलन सेवानिवृत्त व्याख्याता केदारलाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ग्राम विकास प्रमुख जगदीश प्रसाद शर्मा एवं मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद मीणा थे। कार्यक्रम में अभिभावकों ने अपने विचार व सुझाव दिए। केदारलाल शर्मा ने कहा कि अभिभावकों को बालकों के व्यवहार एवं कार्यों की जानकारी रखनी चाहिए।
मुख्य वक्ता जगदीश शर्मा ने कहा कि हमें अपने बालकों में विवेकानंद सुभाषचंद्र बोस व विनोबा भावे जैसे राष्ट्र भक्तों के समान नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति के गुणों का विकास करना चाहिए। शिक्षा के साथ अपने कर्णधारों में अनिवार्य रूप से संस्कारों का विकास करें। अंत में प्रधानाचार्य रोहित कुमार मालव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेश कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
सांगोद। स्थानीय विद्यालय सनराइज इंटरनेशनल स्कूल, जेएलएन एज्युकेशनल ग्रुप द्वारा जेएलएन कैम्पस एवं सुभाष पब्लिक स्कूल सांगोद में सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सनराइज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण गर्ग व अध्यक्ष दिलीप गर्ग शाला निदेशक, विशिष्ठ अतिथि कमल गौतम, मनोज व कृष्णकुमार गर्ग थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा नेताजी की जीवनी का वर्णन किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में प्राचार्या अमृतासिंहा ने बच्चों को संबोधित किया। संचालन संस्था के जसवीर सिद्वू एवं एचनएन सिंह के द्वारा किया गया। जेएलएन कैम्पस में सुभाषचंद्र बोसकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी। संस्था सचिव डॉ अशरफ बेग ने बताया कि समारोह में संस्थान द्वारा संचालित संस्कार एकेडमी,जेएलएन बीएड कॉलेज, जेएलएन आईटीआई, जवाहर पब्लिक सीसै स्कूल आदि संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सचिव डॉ अशरफ बेग एवं अध्यक्षता संस्कार एकेडमी प्राचार्य मनीषा पाण्डेय ने की। बेग ने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर भी सेमिनार आयोजित की जाएगी जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम सुखराम खोखर होंगे। सुभाष पब्लिक स्कूल सांगोद मे ंभी सुभाष चन्द्र जयंती के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। निदेशक द्वारकालाल मेहता ने बताया कि विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, सामुहिक गीत तथा उनके जीवन से संबंधित उद्बोधन प्रस्तुत किए। प्रथम, द्वितीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरण की गई।
पथ संचलन निकाला
विद्या भारती शिक्षा संस्थान कोटा द्वारा संचालित महाराज काशीपुरी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक के छात्रों ने सुभाष जयंती के मौके पर विभिन्न मार्गो से होकर पथ संचलन निकाला। इसमें कई छात्रों नें पूर्ण गणवेश व पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ ताल से ताल मिलाकर चल रहे थे। पथसंचलन काशीपुरी विद्यालय से कुंदनपुर मार्ग, गांधी चौराहा से होता हुआ निकला। पथ संचलन का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया। स्वास्थ्य एवं शारीरिक प्रमुख भंवर सिंह सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को सुभाष के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में प्रधानाचार्य राधेश्याम मेहता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कनवास। सुभाषचंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंस सदस्य कौशल सोनी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सरपंच उषा शर्मा ने कहा बोस के त्याग और बलिदान को देश भुला नहीं पाएगा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हरिमोहन शर्मा, उपसरपंच देवीलाल गोचर, वार्ड पंच नंदलाल बोहरा, पुरुषोत्तम भाजपा उपाध्यक्ष सत्तू शर्मा, धनराज योगी, सुरेश राठोर आदि उपस्थिति थे।
नेताजी की जयंती मनाई
भांडाहेड़ा. नवज्योति बाल विद्या निकेतन में नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष महावीर दाधीच ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने कविताओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक धनपाल मा लव भी मौजूद थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण पंचोली ने भी नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।