सुल्तानपुर में शिक्षक संघ की बैठक
सुल्तानपुर. शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा द्वारा सुभाषचंद्र बोस की जयंती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवराज गोचर की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेश शर्मा थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने सुभाषचंद्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को ऐसे राष्ट्रभक्तों की फौज तैयार करना चाहिए। शिक्षकों को विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जगवानी चाहिए। उन्होंने सभी मिल कर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रह कर राष्ट्रहित में कार्य करने आह्वान किया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, सरित फौजदार, नाथूलाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रमेश गोस्वामी, चेतन सिंह, लक्ष्मी वर्मा, महावीर शर्मा आदि मौजूद थे।