शिक्षकों ने मनाया कर्तव्य बोध पखवाड़ा
इटावा. कस्बे में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद व सुभाष जयंती के अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा की ओर से शिक्षक कर्तव्य बोध पखवाड़े का आयोजन उपशाखा अध्यक्ष चतुर्भूज मीणा की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्य वक्ता जिला कोषाध्यक्ष नवल किशोर शर्मा थे। इस अवसर पर अध्यक्ष मीणा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का प्राण है जिस प्रकार प्राणों के बिना शरीर निर्जीव होता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षकों के बिना किसी भी राष्ट्र की जीवंतता, उसकी उन्नति और विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए हमको शिक्षकों का सम्मान बनाए रखते हुए कार्य करना इस अवसर पर मुख्य वक्ता शर्मा ने शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी से कार्य करने के लिए संकल्प दिलवाया गया। बैठक का संचालन मंत्री राजेन्द्र सतावन ने किया। इस मौके जिला संगठन मंत्री ओमप्रकाश मीणा, संरक्षक गिरजाशंकर गुप्ता, राधेश्याम मोदी, गिर्राज पारेता, देशराज सिंह, बुद्धिप्रकाश मीणा, राजेन्द्र सतावन सहित कई सदस्य मौजूद थे।