पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटावा में विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने के लिए भेजा ज्ञापन

इटावा में विशेषज्ञ डॉक्टर लगाने के लिए भेजा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. कस्बे के सामुदायिक अस्पताल में अस्थि रोग, बालरोग व स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने से क्षेत्र के लोगों सुविधाएं नहीं मिल रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मेघराज नागर, केएल मीणा, दयाकिशन जगरोटिया, नरेश गुप्ता ने गुरुवार को चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन भेजकर चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने बताया कि यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक चिकित्सालय में कस्बे के मरीजों के अलावा क्षेत्र के कई गांवों से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं।