पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सद्भावना कायम रखना सभी का कर्तव्य: वर्मा

सद्भावना कायम रखना सभी का कर्तव्य: वर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखेरी में शांति समिति की बैठक हुई,

फोटो

लाखेरी. नगर पालिका सभा भवन में गुरुवार को शांति समिति की एसडीएम ममता तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने भाईचारे को कायम रखने का आह्वान किया। डीएसपी एनके वर्मा ने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सद्भावना को कायम रखना सभी का कत्र्तव्य है। इंद्रगढ़ थाना इंचार्ज एसएचओ अनीश अहमद ने मकान किरायदारों की नागरिकता और चाल चलन की पुष्टि करने की सलाह दी। इंद्रगढ़ के कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने ओवर लोडिंग वाहनों का मुद्दा उठाया। लाखेरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर गोयल ने साप्ताहिक हाट को व्यवस्थित करने, जिपस रामबाबू शर्मा ने श्मशान घाट मार्ग को अवरूद्ध नहीं करने का मामला उठाया। रविवार को साप्ताहिक हाट लगने से श्मशान घाट तक जाने का मार्ग बंद हो जाता है। ऐसे में नई और वैकल्पिक व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। ईओ दयावती सैनी ने कहा कि हाट में व्यापारी सामानों को हद में ही रखे। बैठक में इंद्रगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल गोस्वामी, पूर्व सरपंच सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन महावीर गोयल, जिपस रामबाबू शर्मा, शब्बीर खान, पीएचईडी के जेईएन सुरेंद्र वर्मा, जेवीवी के एनएल के एईएन थानाधिकारी मनोज सिकवाल और तहसीलदार शंभुलाल पारेता आदि मौजूद थे।





मामला उठाया। रविवार को साप्ताहिक हाट लगने से श्मशान घाट तक जाने का मार्ग बंद हो जाता है। ऐसे में नई और वैकल्पिक व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। ईओ दयावती सैनी ने कहा कि हाट में व्यापारी सामानों को हद में ही रखे। बैठक में इंद्रगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष गोपाल गोस्वामी, पूर्व सरपंच सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन महावीर गोयल, जिपस रामबाबू शर्मा, शब्बीर खान, पीएचईडी के जेईएन सुरेंद्र वर्मा, जेवीवी के एनएल के एईएन थानाधिकारी मनोज सिकवाल और तहसीलदार शंभुलाल पारेता आदि मौजूद थे।

लाखेरी. नगर पालिका सभा भवन में गुरुवार को शांति समिति की एसडीएम ममता तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने भाईचारे को कायम रखने का आह्वान किया। डीएसपी एनके वर्मा ने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सद्भावना को कायम रखना सभी का कत्र्तव्य है।

इंद्रगढ़ थाना इंचार्ज एसएचओ अनीश अहमद ने मकान किरायदारों की नागरिकता और चाल चलन की पुष्टि करने की सलाह दी। इंद्रगढ़ के कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने ओवर लोडिंग वाहनों का मुद्दा उठाया। लाखेरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर गोयल ने साप्ताहिक हाट को व्यवस्थित करने, जिपस रामबाबू शर्मा ने श्मशान घाट मार्ग को अवरूद्ध नहीं करने का