छात्राओं ने मतदान पर विचार व्यक्त किए
बूंदी. गल्र्स कॉलेज में निर्वाचन विभाग के आदेश पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूलों और कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी अनिता कटारा ने बताया कि छात्राओं ने मतदान पर विचार रखे। इससे पहले प्राचार्य डॉ. नंदा गौतम ने कार्यक्रम शुरु किया। कॉलेज में ही युवा विकास केंद्र की ओर से राजनीति पर व्याख्याता नीतू बसवाल ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आरए कारगवाल, सुंदर बसवाल, आरके गोयल, विनोदकुमार मीणा, गायत्री शर्मा, राजेश कुमार चौहान और डॉ. रूचि कुलश्रेष्ठ मौजूद थी।