पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता जारी

अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. पीजी कॉलेज में हैंडबॉल-बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने बताया कि हैंडबॉल का फाइनल कला और समस्त स्नातकोत्तर के बीच हुआ। इसमें चार गोल से कला विजयी रहा।
बैडमिंटन डबल्स छात्र वर्ग में हरीश शर्मा और अनिल तिवारी विजेता वहीं युधिष्ठिर सिंह और प्रशांत की जोड़ी उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में आशाकुमारी कहार और नीलम कहार विजेता, मंदोदरी चौधरी और मीना कुमारी उपविजेता रही। प्रतियोगिताओं को प्रभारी डॉ. अरविंद मैंदोला, मोहनलाल दायमा, डॉ. विजयबाला श्रीवास्तव, रोहिणी माहेश्वरी, हितेश शर्मा और खेल सचिव अशोक शर्मा ने संपन्न कराया।