इटावा में लेजम पीटी का कराया अभ्यास
भास्कर न्यूज - इटावा
कस्बे में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी है। मुख्य समारोह स्टेडियम परिसर में होगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कस्बे के स्कूलों में सांस्कृतिक व साहित्यिक बच्चे तैयारी में जुटे हुए है। वहीं पीईईटी हसन अब्बास पठान व राधेश्याम मीणा के नेतृत्व में 196 छात्राएं लेजम पीटी का पूर्वाभ्यास कर रही हैं। इसके अलावा मार्च पास्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। स्कूलों में प्रतिभागी तैयारी में जुटे हुए है। राजकीय स्टेडियम परिसर में बारिश के कारण कीचड़ होने से छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
- रावतभाटा में उपखंड स्तरीय समारोह मानव मंदिर और इटावा मेें स्टेडियम परिसर में मनाया जाएगा