पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत कॉलेज में निशुल्क सीखेंगे ज्योतिष

संस्कृत कॉलेज में निशुल्क सीखेंगे ज्योतिष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा - राजस्थान संस्कृत अकादमी की ओर से शुक्रवार से रावतभाटा रोड स्थित संस्कृत कॉलेज में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। 20 फरवरी तक शहरवासियों के लिए यहां निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। एक्सपर्ट द्वारा ज्योतिष के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रशिक्षण का समय दोपहर 2 से शाम 4 बजे कर दिया है। गुरुवार को प्रशिक्षण के लिए युवक-युवतियों के अलावा महिलाएं भी प्रशिक्षण के लिए पहुंचीं। प्रशिक्षण में ज्योतिष परिचय, ज्योतिष विज्ञान, सूर्य स्पर्श, चंद्र स्पर्श, ग्रह-नक्षत्र की गति, भद्रा के बारे में सिखाया जाएगा। शिविर संयोजक अवधेश मिश्र ने बताया कि डॉ. खगेंद्रनाथ झा और ओमप्रकाश पाराशर प्रशिक्षण देंगे।