पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीतिक द्वेषवश लगाए आरोप

राजनीतिक द्वेषवश लगाए आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज बारां

शहर में एक युवक ने उसके ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

पिछले दिनों गणतंत्र दिवस की सम्मान की सूची में इस युवक के नाम का विरोध करते हुए दो व्यक्तियों ने कलेक्टर को शिकायत कर उसे ठगी करने के मामले में लिप्त बताया था।

इस पर कुलदीप जंगम ने बताया कि वह पिछले कई सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं और उनके विरुद्ध राजनीतिक विद्वेष के चलते यह आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने राजेंद्र मोरवाल व विष्णु मित्तल की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते

हुए कहा कि उनके विरुद्ध दर्ज केस में पुलिस पहले ही एफआर लगा चुकी है।