बोस को किया श्रद्धा से याद
भास्कर न्यूज बारां
शहर सहित जिलेभर में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पारंपरिक श्रद्धा व उत्साह से मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। विभिन्न संगठनों ने विचार गोष्ठियों का आयोजन कर नेताजी बोस के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उनके द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से चारमूर्ति चौराहा स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
मेघवाल छात्र संगठन की ओर से गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष मनीष मेघवाल व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम मेघवाल ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महामंत्री रिंकू मेघवाल व सचिव यशवंत मेघवाल ने उनके आदर्शों व विचारों को अपने जीवन में उतारने को कहा। साथ ही समाज के कैलाश मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया। इस दौरान विद्यार्थी प्रमुख मंजीत मेघवाल, सह उपाध्यक्ष नितेश मेघवाल, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील मेघवाल, जिला उपमंत्री देशराज मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, उमेश मेघवाल, पानाचंद मेघवाल, आकाश मेघवाल, पवन, हिमांशु, विनोद आदि मौजूद थे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी चारमूर्ति चौराहा पहुंचकर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं शिव सैनिकों ने शिव सेना सुप्रीमो बाल ठाकरे, सुभाषचंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी ने बताया कि जयंती पर शिव सैनिक अंबेडकर सर्किल से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में चारमूर्ति चौराहा व प्रताप चौक पहुंचे। यहां महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख प्रेम भारद्वाज की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में किसान सेना जिला प्रमुख जयशिव नागर, रामकिशन गुर्जर, शंकर शर्मा, राजेंद्र, सूरज महावर, मनोहर चौधरी, प्रमोद मेहरा, कमलेश आदि उपस्थित थे।
अंता. काचरी गांव में सुभाष जयंती एवं देश प्रेम दिवस समारोहपूर्वक मनाई गई। इसके मु य अतिथि दिलीप शर्मा थे। अध्यक्ष बालमुकंद यादव ने सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ग्रामसेवा सहकारी के अध्यक्ष बृजसुंदर शर्मा, स्थानीय शाला के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम नागर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपप्रधान निशांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
अटरू. आजाद हिंद फोज की ओर से गढ़ी के स्कूल में सुभाष जयंती मनाई गई। सुरेश राणा ने बताया कि दोपहर तीन बजे सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
सीसवाली. सुभाष जयंती पर गुरुवार को यहां सुभाष स्कूल की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विशाल रैली निकाली, रक्तदान व नेत्र जांच शिविर लगाए गए। नेताजी के जन्मदिन पर सुभाष उच्च माध्यमिक स्कूल से रैली निकाली। यह रैली स्कूल से नाईयों का चौक, बस स्टैंड, मु य बाजार गोल चबूतरा, बड़ा बाजार, कु हार मोहल्ला होकर स्कूली पहुंची। रैली में सुभाष, भारत माता, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह आदि की जीवंत झांकियां स िमलित थी। रैली का नेतृत्व स्कूल निदेशक राधेश्याम नागर ने किया। वहीं सुभाष स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल छात्रों समेत युवाओं ने बढ़-चढ़कर कुल ८५ यूनिट रक्तदान किया। स्कूल में ही नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें आंखों की जांच करोन के लिए महिला-पुरुषों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम की व्यवस्था में स्कूल निदेशक नागर सहित प्रधानाचार्य मुकेश गोचर, गिरिराज नागर आदि लगे रहे।
नाहरगढ़. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं निजी स्कूलों में गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कस्बे में विशेष रूप से नेताजी सुभाष माध्यमिक स्कूल में जयंती को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। संचालक रजनीश सोनी, संजय सोनी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने कई सांस्कृतिक, देशभक्ति व शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मु य अतिथि एसएचओ भंवरसिंह जादोन, अध्यक्ष सरपंच देवेंद्र सिंघल, विशिष्ट अतिथि चतुर्भुज नागर व स्कूल संरक्षक परशुराम सोनी थे। बाद में स्कूली बच्चों ने कस्बे में जागृति रैली भी निकाली। यह प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस स्कूल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बच्चे हाथों में देशभक्ति के नारे लिखी त ितयां व ध्वज पताका लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। अतिथियों ने नेताजी की जीवनी के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित थे।
किशनगंज. रानीबडौद ग्राम पंचायत मु यालय सुभाष जयंती समारोह का आयोजन गुरुवार को सुभाष चौक पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मु य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर ने कहा कि हमें सुभाषचंद्र बोस से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर आगे चलते हुए कुछ करने का जज्बा मन में रखकर देशहित में सोचना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम बृजेंद्रसिंह ने कहा कि बोस ने सदैव देशहित में कार्य करते हुए अपना बलिदान दे दिया। इससे पहले आयोजन समिति के मांगीलाल शर्मा, रामबिलास सुमन, बंटी पंकज, रामदयाल सुमन, सत्यनारायण मालव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रमोद कुमार, भाजपा के मुकेश गुरदिया, कांग्रेस के अजय चौधरी, चंदालाल कटारिया, रमेश नंदवाना आदि उपस्थित थे।
मांगरोल. कस्बे में गुरुवार को सुभाष जंयती हर्षोल्लास से मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं सहित कस्बेवासियों ने सुभाष सर्किल स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यापर्ण किया गया। स्कूलों में भी बालकों ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने नेताजी बोस की जीवनी व उनके देश के लिए दिए गए बलिदान के बारे में छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान ललित गौतम, सुरेश भार्गव, श्याम पारेता, कर्मवीर, स्वतंत्र जैन, निरंजन जैन, भगवान सोनी, रमेश वर्मा, रामस्वरुप आदि उपस्थित थे।
छीपाबड़ौद. कस्बे में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की ओर से मनाई गई। जयंती पर कार्यवाहक एसडीएम गोपालनारायण मथुरिया, पटवर्धन सिंह, अनील जैन, भाजयुमो के अध्यक्ष महेंद्र नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम मीणा, अंकुर गुप्ता, नितिन नामदेव, रामनिवास नागर, हरीश आदि मौजूद थे। पेंशनर शारीरिक शिक्षक जगदीश प्रसाद व घांसीलाल नागर ने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं कस्बे में एबीवीपी की ओर से सुभाषचंद बोस की जयंती मनाई गई। परिषद के नगर अध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाह ने बताया कि इस मौके पर गुरुवार को सुबह परिषद कार्यकर्ता सुभाष पार्क पर एकत्रित हुए और सभी ने एक दूसरे के तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर परिषद के जिला प्रमुख अमृत बागड़ी, तहसील प्रमुख रमेश मालव की ओर से बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रविंद्र जीवन, चेतन राठौर, अनित पारेता, इंद्रेश बाचोलिया, अजय चौरसिया, राकेश सुमन, अभिषेक सिंघल, पींकू आदि मौजूद थे।
जिलेभर में मनाई सुभाष जयंती, विचार गोष्ठियों के हुए आयोजन, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली