पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में स्वीकृत परियोजनाओं का प्रस्तुत किया ब्यौरा

कार्यक्रम में स्वीकृत परियोजनाओं का प्रस्तुत किया ब्यौरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
जिले में चल रहे जलग्रहण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कलेक्टर एसएल बोहरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक जिला परिषद सभागार में हुई।
इसमें जलग्रहण विकास कार्यक्रम के प्रभारी एसके वर्मा ने पावर प्वाइंट के माध्यम से जिले में चल रहे जलग्रहण विकास कार्यक्रम में स्वीकृत परियोजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस दौरान कलेक्टर बोहरा दल के सदस्यों एवं पीआईए से रूबरू हुए। कलेक्टर ने रानू नामा से जिले में स्वयं सहायता समूह से फेडरेशन बनाने के कार्यक्रम पर चर्चा की। बैठक में वर्मा ने बताया कि जिले में जलग्रहण विकास कार्यक्रम अंतर्गत लगभग नौ सौ समूहों का गठन किया। समूह एवं उद्यमी को 25 हजार रुपए सीड मनी दिए जाने संबंधी प्रगति से अवगत कराया।