पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने दिखाया दमखम

छात्राओं ने दिखाया दमखम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
पीजी गल्र्स कॉलेज में अंतर कक्षा खेलकूद प्रतियोगिताओं कें प्रथम दिन प्राचार्य डॉ. आरएस नरवाल ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में यूजिकल चेयर रेस, रूमाल झपट्टा और तीन टांग दौड़ हुई। यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दिनेशलता सुमन प्रथम एवं शिखा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में मिथलेश मालव, मोनिका हाड़ा, आरती सुमन प्रथम एवं मिथलेश प्रजापति, मुस्कान खान, प्रीति मालव द्वितीय स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में रेखा सिंह एवं टीना सुमन ने प्रथम स्थान एवं आरती सुमन, गुंजन चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन खेल अधिकारी सीबी शर्मा ने किया। शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नीबू चम्मच, जलेबी दौड़, बाधा दौड़, सुई -धागा दौड़ आदि प्रतियोगिता होगी।
कीट व्याधि प्रबंधन पर प्रशिक्षण आज से: अंता. कृषि विज्ञान केंद्र पर खराब मौसम के कारण स्थागित किया गया रबी फसलों में कीट व्याधि प्रबंधन प्रशिक्षण शुक्रवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में रबी फसलों धनिया, लहसुन, सरसों, मैथी, गेहंू, चना, फल एवं सब्जियों में कीट व्याधि प्रबंधन जानकारी दी जाएगी। कीट वैज्ञानिक डॉ. टीसी वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में रबी फसलोंं में कीड़े बीमारियों की रोकथाम, कीटनाशी बनाना, जैविक खेती के बारे में बताया जाएगा।