पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज होगा फुल ड्रेस रिहर्सल
बारां - गणतंत्र दिवस के मु य समारोह की तैयारियों को लेकर गुरूवार को एसडीएम रामावतार कुमावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। कृषि उपजमंडी परिसर में होने वाले मु य समारोह के लिए सफाई, रंगरोगन, लाइनिंग, टेंट एवं फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम कुमावत ने बताया कि २४ जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा।
इसके लिए नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने समारोह स्थल पर बैरिकेटिंग कराने, एक ही रंग का साफ वाटर प्रूफ टेंट लगाने, माईक, सोफे, कुर्र्सियां आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद अधिकारियों ने २५ जनवरी तक तैयारियां पूरी करने की जानकारी दी। विशिष्ट दीर्घा की बैठक व्यवस्था के लिए नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पाबंद किया गया। तहसीलदार को व्यवस्थाएं ठीक ढग़ से संपादित कराने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार दिलीप प्रजापति, पीडब्ल्यूडी एईएन आरके जैन, नगर परिषद एईएन आरके सोनी, नगर परिषद जेईएन अमृत चौधरी आदि मौजूद थे। इसके बाद एसडीएम ने कृषि उपजमंडी प्रांगण में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।