पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, ताकली डैम परियोजना स्थल पर हुआ हादसा

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, ताकली डैम परियोजना स्थल पर हुआ हादसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चेचट
ताकली बांध मध्यम सिंचाई परियोजना साइट पर निर्मित वॉल पर बुधवार शाम एक ट्रैक्टर फिसल गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को मौके पर सिंचाई विभाग के आला अफसर भी पहुंचे। गमहीन माहैल में मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चेचट थाने के जांच अधिकारी बृजमोहन ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे कन्हैयालाल ((22)) पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी ढाकिया उसके मौसेरे भाई नटराज के साथ खाना पकाने के सामान लेकर टै्रक्टर से डैम पर जा रहा था। डैम की वॉल पर चढऩे के दौरान ट्रैक्टर फिसलकर वॉल से नीचे गिर गया। गिरने के साथ ट्रैक्टर ने पलटी खाई, जिससे चालक कन्हैयालाल की नीचे दबने से मौत हो गई। उसके पास में बैठा मौसेरा भाई उछलकर दूर जा गिरा। चेचट पुलिस ने मृतक के भाई बनवारी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर मौके की गंभीरता को भांप कर सिंचाई विभाग के एक्सईएम आरके जैमिनी, एर्ईएन प्रेमचंद गुप्ता सहित अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।