पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्वती नदी में बहे युवक को ग्रामीणों ने निकाला

पार्वती नदी में बहे युवक को ग्रामीणों ने निकाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अटरू ((बारां)) - देंगनी के समीप पार्वती नदी में जलवाड़ा जाने वाली पुलिया पर पानी ज्यादा होने से एक युवक बह गया। पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि बुधवार रात बारां निवासी कमल नागर, कन्हैयालाल धाकड़ व भगवान धाकड़ की कार पार्वती नदी में तेज पानी आने से कार नदी में चली गई। जैसे-तैसे कन्हैयालाल धाकड़ व भगवान धाकड़ तैर कर बाहर निकल आए, लेकिन बारां के दीनदयाल पार्क निवासी कमल नागर कार के साथ बह गया। जिसे करीब 150 मीटर दूर से निकाला गया।