- Hindi News
- पटवारी परीक्षा की संशोधित सूची में नाम नहीं होने पर हताश युवती ने लगा ली फांसी
पटवारी परीक्षा की संशोधित सूची में नाम नहीं होने पर हताश युवती ने लगा ली फांसी
बारां - शहर की एक युवती ने पटवारी परीक्षा के संशोधित परिणाम में फेल होने से हताश होकर गुरुवार को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, मोनिका नाम की इस युवती ने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए बूंदी जिले से फॉर्म भरा था। सितंबर में जारी पहली वरीयता सूची में मोनिका का नंबर आ गया था। इसके बाद उसे प्रशिक्षण के लिए कुछ समय बाद कॉल लेटर देने की बात कही गई।
शेष - पेज १०
पहले पास थी,...
बीते ८ जनवरी तक प्रशिक्षण के लिए कॉल लेटर नहीं मिलने
पर मोनिका ने बूंदी कलेक्ट्रेट में संपर्क किया। वहां लगाई गई संशोधित परिणाम की सूची में मोनिका का नाम गायब था। जिससे हताश होकर उसने फांसी लगा ली।
कॉलोनीवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मोनिका ((23)) शहर के लंका कॉलोनी में चरीघाट रोड निवासी प्रभुलाल यादव की बेटी थी। उसकी बहन कमलेश यादव ने बताया कि मोनिका ने जब अधिकारियों से संपर्क किया। उससे कहा गया था कि एक अन्य अभ्यर्थी के संशोधित परिणाम में अंक बढ़ गए हैं। जिससे उसका नाम वरीयता सूची से हट गया। इसके बाद से ही मोनिका गुमसुम रहने लगी थी।
॥सितंबर 2013 में पटवारी भर्ती परीक्षा की प्रॉविजनल सूची जारी की गई थी। इसके बाद रेवन्यू बोर्ड अजमेर की बैठक में चार विधवाओं के लिए पद आरक्षित किए गए। इस कारण सूची में संशोधन किया गया और अन्य चार पद हटाए गए। 8 जनवरी को संशोधित सूची जारी की गई। इस संबंध में किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
-आनंदी, कलेक्टर, बूंदी