छात्रों ने कबड्डी में दिखाया दमखम
भास्कर न्यूज - बूंदी
पीजी कॉलेज में अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञान वर्ग और कला स्नातक के बीच खेले मैच में कला स्नातक विजयी रहा। दूसरा मैच समस्त वाणिज्य और कला स्नातकोत्तर के बीच खेला गया। इसमें समस्त वाणिज्य विजयी रहा।
फाइनल मैच समस्त वाणिज्य तथा कला स्नातक के बीच हुआ। इसमें समस्त वाणिज्य की टीम विजयी रही। इससे पहले प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी, आयोजन सचिव डॉ. राजीव शर्मा, प्रभारी रघुराज परिहार ने छात्रों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता खेल सचिव अशोक शर्मा, हितेश शर्मा, जयराम खटीक, अर्जुनसिंह और महेंद्र मीणा ने संपन्न कराई।