पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा क्लिनिक शुरू, मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

सेवा क्लिनिक शुरू, मिलेगी मुफ्त कानूनी सलाह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्चूज - कोटा
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले की पांच तहसीलों में कानूनी सेवा क्लिनिक खोल दिए हैं। प्राधिकरण ने देशभर में इस प्रकार के क्लिनिक खोले हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा कानून की जानकारी देना है।
देशभर के ग्रामीण जिलों में तहसील स्तर पर कानूनी सेवा क्लिनिक खोले गए हैं। इसके तहत रामगंजमंडी, कनवास, इटावा, दीगोद एवं सांगोद में क्लिनिक खोल दिए गए हैं। इसमें दो ट्रेनिंगशुदा पैरालीगल वॉलिएंटर एवं एक वकील क्लिनिक में ग्रामीणजनों को निशुल्क कानूनी की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। क्लिनिक में सभी विवादों का समाधान होगा।
प्रोजेक्ट के जरिए दी जानकारियां
अदालत परिसर स्थित एडीआर भवन में प्रोजेक्ट के जरिए देशभर में हुए कार्यक्रमों को दिखाया गया। सभी न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेमचंद शर्मा ने भी जानकारी दी।
राजीनामे के आधार पर भी समझौते
कानूनी सेवा क्लिनिक में पारिवारिक, भूमि एवं अन्य कानूनी विवादों का निपटारा किया जाता है। सभी लोग अपने विवादों का निपटारा करने के लिए क्लिनिक में आ सकते हैं। लोग राजीनामे के आधार पर भी अपने केस निपटा सकते हैं। क्लिनिक में लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह का क्लिनिक कोटा में 1999 से खुला हुआ है।